छत्तीसगढ़

भारत में अपना निवेश बढ़ाएगी अमेजन

®® साल 2030 तक 26 बिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट का लक्ष्य

नई दिल्ली। पीएम मोदी की यूएस यात्रा से भारत को लेकर विदेश कंपनियों के नजरिये में हुआ बदलाव साफ नजर आ रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में एमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने एलान किया है कि वह 2030 तक भारत में अपने निवेश को 26 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे। जिसमें नए प्लान किये गये निवेश के 6.5 बिलियन डॉलर शामिल होंगे। ये घोषणा संयुक्त राज्य अमेरिका में एमेजन के सीईओ एंडी जेसी की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की गई है।

भारत में निवेश

वैसे पिछले महीने ही अमेजन की क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई, अमेजऩ वेब सर्विसेज (स्ङ्खस्) ने घोषणा की थी कि उनका साल 2030 भारत में 12.9 बिलियन डॉलर (करीब 1000 अरब रुपये) तक निवेश करने का लक्ष्य है। इसके बाद शुक्रवार को एंडी जेसी ने इसे बढ़ाते हुए 26 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की। बता दें कि इससे पहले, अमेजऩ ने अपने ई-कॉमर्स व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 6.5 बिलियन डॉलर की निवेश योजना की घोषणा की थी। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में उनकी प्रतिस्पर्धा वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट और मुकेश अंबानी के रिलायंस रिटेल के साथ है।

दुनिया की नामी ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा घोषित निवेश से अमेरिकी सेमीकंडक्टर टूल निर्माता सहित अन्य कंपनियों को लाभ मिलेगा। अमेजन ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि मोदी और जस्सी ने भारतीय स्टार्टअप का समर्थन करने, नौकरियां पैदा करने, निर्यात को सक्षम करने, डिजिटलीकरण और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए लोगों और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने के बारे में बात की। उधर, गूगल कंपनी ने ने कहा है कि वह भारत के गुजरात में एक वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलेगी, जिससे इसकी भुगतान सेवा के अन्य उत्पाद के संचालन को मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button