बीजापुर जिले में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले जवानो की टीम में एक जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया।
बीजापुर- बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली केरिपु 196 की टीम पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना कोड़ेपाल नाला के पास हुई, जिसमें बीडीएस टीम के जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जिला अस्पतल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

