छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की हुई संदिग्ध मौत के 2 माह बाद SSP के आदेश के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है..पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री का है..नमश्कार मे हु …
एंकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवक की हुई संदिग्ध मौत के 2 माह बाद SSP के आदेश के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है.दरअसल 2 महीने पहले जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री14 मार्च को होली के दिन 20 वर्षीय राहुल कुर्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे, जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर सामान्य मौत मानकर मामले को ठंडे बसते में डाल दिया …
वाईस]दूसरी तरफ जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गुस्साए परिजनो ने लोगो के साथ बिलासपुर SP ऑफिस का घेराव कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव की लड़की के परिजनो ने उनके बेटे की हत्या कर शव का ठिकाने लगाया है। हत्या की जांच के दौरान डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। सर्च डॉग संदेहियों के घर तक गया भी था। लेकिन, पुलिस की मिलीभगत के कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जबकि पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था । लेकिन, 2 माह बाद भी पुलिस ने तो FIR दर्ज की है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वाईस]मृतक राहुल के परिजनो का आरोप है कि उसका गांव की युवती से प्रेम संबंध था। इसी के चलते लड़की के घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल को मारकर उसकी लाश को ठिकाने लगाया गया है। मृतक राहुल के पिता हरप्रसाद ने मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर पर गंभीर आरोप लगातेहुए कहा कि जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की गई और पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरती गई। उनका आरोप है कि पैसे लेकर हत्या के गंभीर मामले को रफा-दफा कर सामान्य मौत बताने की कोशिश की जा रही है।
वाईस\एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा मचाया..। तो पुलिस अफसर उन्हें समझाइश देने की कोशिश करते रहे। लेकिन, नाराज परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।गुस्साए परिजनों ने पुलिस अफसरों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। आखिरकार अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
एंकर ..बताया जाता है यह बात जब SSP रजनेश सिंह के पास पहंची तो SSP ने टीआई हरीश तांडेकर से फोन पर बात की। उन्होंने FIR दर्ज नहीं करने का कारण पूछा और टीआई को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर जांच करने और संदेहियों से पूछताछ करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रवक्ता रश्मित कौर चावला ने बताया कि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ ही अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। जिसके चलते FIR दर्ज करने में देरी हुई। SSP के निर्देश पर मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, अब मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्स बिलासपुर

