बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या:7 घायल, अवैध संबंध के शक में हमला,
बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या:7 घायल, अवैध संबंध के शक में हमला,

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी हैरान करने और दिल दहलाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं महिला के परिवार अन्य सदस्यों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में हुई है। यहां अवैध संबंध के शक मुस्लिम महिला और उसके परिवार पर तलवार से हमला किया गया। इस वारदात में आरोपियों ने मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। वहीं वारदात में महिला के परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस वारदात के बाद साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है।
वारदात की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस और SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीम और SSP रजनेश सिंह हालात को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।



