Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा.अनियंत्रित कार झाड़ियो में पलटी,2 दोस्तों की मौत,...

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा.अनियंत्रित कार झाड़ियो में पलटी,2 दोस्तों की मौत, चार की हालत गंभीर,

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि तीन बार पलटते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। सभी 6 दोस्त कार में सवार होकर रात में खाना खाने निकले थे। तभी स्पीड ज्यादा होने के कारण हादसा हुआ। इनमें एक छात्र पीएससी की तैयारी भी कर रहा था, जिसकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर 26 वर्ष बिलासपुर में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीती रात वह अपने दोस्तों भास्कर राजपूत 22 वर्ष निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहा थे । कार ईशु रत्नाकर चला रहा था। अभी कार सवार युवक कोनी थाना पार कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। तीन बार पलटने के बाद कार सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।

इस हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा।युवकों की पहचान कर घटना की सूचना उनके परिजन को दी गई। रविवार रात हुई इस घटना की खबर मिलते ही परिजन सोमवार को अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए। वहीं, घायल छात्रों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसके पहले इसी तरह का एक बड़ा हादसा जशपुर हुआ था जिसमे जवान दोस्तों की मौत हो गई थी .ऐसे ज्यदातर हादसे तेज रफ्तार और नशे के कारण हो रहे है ,वीसीएन की अपील वाहन ज्यादा तेज और नशे का सेवन कर न चलाए..क्यों की आपके घर लौटकर आने सभी को इंतजार रहता है ,बिलासपुर से वीसीएन टाइम्सकी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments