Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश...

बिलासपुर में बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ

बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र के रतखंडी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, 20 मई को उमेन्द सिंह पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि, उसके बेटे गौरीशंकर पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है। सूचना परपुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। लेकिन घटनास्थल और शव की स्थिति संदिग्ध मिली। फॉरेन्सिक जांच और पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। जिससे हत्या की आशंका  गहरा गई।

जांच के दौरान पता चला कि, गौरीशंकर शराब का आदी था और अक्सर परिवार से विवाद करता था। घटना की रात वह नशे में मारपीट कर रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर परिजनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पिता उमेन्द सिंह, भाई शिवशंकर और एक नाबालिग ने हत्या की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया, विवाद के दौरान उन्होंने गौरीशंकर की पिटाई कर उसे काबू में किया और मुह दबाकर हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य छुपाने के लिए उसके मुंह में कीटनाशक डालकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments