Homeछत्तीसगढ़बिजली पोल से वायर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया. वारदात को अंजाम देने...

बिजली पोल से वायर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया. वारदात को अंजाम देने लाइन शॉर्ट कर देते थे, 4 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बिजली पोल से वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से पहले बिजली लाइन को शॉर्ट किया जाता था, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो जाता था। इसके बाद आरोपी एल्यूमिनियम वायर काटकर मौके से फरार हो जाते थे।

मामला ग्राम कोनारी का है, जहां किसानों के कृषि पंप कनेक्शन के लिए लगाए गए बिजली पोल को अज्ञात चोरों ने तोड़कर वायर चोरी कर लिया था। इस संबंध में कनिष्ठ यंत्री अनिल कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी पर संदेह हुआ, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। टीआई रमाकांत तिवारी ने टीम के साथ देव प्रसाद पारधी को हिरासत में लिया पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों मनमोहन नारंग, हेमलाल धृतलहरे और पंकज कुमार टंडन के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के अनुसार, आरोपियों ने तिल्दा नेवरा और खरोरा क्षेत्र में कुल पांच वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर 5500 मीटर एल्यूमिनियम वायर, केबल वायर, व्ही क्रॉस एंगल, एल्यूमिनियम कटर मशीन, एक ओमनी कार और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।जब्त सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments