Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने रायपुर निगम प्रशासक का संभाला चार्ज:ढेबर की तस्वीर-मोमेंटो चैंबर से हटाई गई,

रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है..। उन्होंने चार्ज संभालते ही पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया  दूसरी तरफ ,चैंबर से एजाज ढेबर की तस्वीर-मोमेंटो हटा दी गई है।

दरअसल, लंबे समय से 50 से अधिक पेंशन के प्रकरण पेंडिंग थे उस पर प्रशासक ने हस्ताक्षर किया अब 50 से अधिक लोगों के सीधा लाभ मिलेगा और उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी…। प्रशासक की नियुक्ति के बाद मेयर के सभी पावर उनके पास चले गए हैं अब नगर निगम में महापौर जैसे पद शक्ति-विहीन हो गए हैं….

आपको बता दे  इससे पहले, रायपुर में गणेश शंकर मिश्रा, अजय नाथ जैसे अफसर  प्रशासक की जिम्मेदारी निभाचुके  है….। प्रशासक की नियुक्ति के बाद अब यह होगा कि जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर निगम से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे  यह जिम्मा अब प्रशासक के पास होगा…। जोन अध्यक्षों की शक्तियां अब नगर निगम आयुक्त के पास होगी जबकि  महापौर स्तर के फैसले लेने की शक्तियां प्रशासक के पास होगी…10 जनवरी को रायपुर जिले कि तिल्दा नेवरा,

,आरंग, अभनपुर, और मंदिर हसौद नगर पालिका,सहित खरोरा -कुरा नगर पंचयतो में प्रशासक स्द्मोर तहसीलदार नायब तहसील दार पदभार ग्रहण करेगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button