Homeछत्तीसगढ़बहन पर कैंची से हमला कर उतारा मौत के घाट. युवती ने...

बहन पर कैंची से हमला कर उतारा मौत के घाट. युवती ने थाने में की थी भाई की शिकायत

बालोद: बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी भाई ने अपनी ही सो रही बहन पर कैंची से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार दोपहर में ही हो गई थी. तनीषा सोनकर ने अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए देवरी थाने में आवेदन दिया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घर जाकर भाई को समझाया, जिसके बाद तनीषा ने अपना आवेदन वापस ले लिया था.

पुलिस थाने से लौटने के बाद, जब तनीषा घर में सो रही थी, तभी आरोपी भाई पोषण सोनकर ने उस पर धारदार कैंची से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. लहूलुहान हालत में युवती को तुरंत देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया.घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में सनसनी फैल गई है. युवती पर हमले की सूचना लगते ही देवरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई पोषण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में आरोपी को गिरफ्तार किया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है-फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. हत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही.

मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments