छत्तीसगढ़

रायपुर के मेडिकल-काम्प्लेक्स के पास होटल में भड़की आग

रायपुर के मेडिकल काम्प्लेक्स के पास एक होटल में अचानक आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर कंट्रोल पाने की कोशिश में जुटी है। इसके अलावा आग किस वजह से लगी है साफ नहीं है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का ह

यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। - Dainik Bhaskar

पुलिस को आसपास पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक, आग गोल्डी लॉज नाम के होटल के नीचे एक मेडिकल दुकान में लगी। दुकान में थिनर और मेडिकल इक्विपमेंट रखे होने की वजह से आग फैलकर कर ऊपर पहुंच गई। इसके बाद होटल के कमरों में रखे गद्दे और फर्नीचर जलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते कंट्रोल पा लिया। हालांकि मेडिकल शॉप और होटल के सामान लगभग पूरी तरह जल गए है। फिलहाल आग किन वजह से लगी यह साफ नहीं हो पाया है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button