Homeछत्तीसगढ़बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम: कल घर-घर चलेगा अभियान,

बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम: कल घर-घर चलेगा अभियान,

रायपुर जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित करना है।

जिले में इस अभियान के लिए कुल 1381 बूथ बनाए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस बार कुल 3,45,373 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

यदि कोई बच्चा 28 जून को बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है, तो 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी।

अधिकारियों के अनुसार, भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के सफल संचालन के लिए बूथों पर टीकाकर्मी तैनात रहेंगे और प्रत्येक पांच बूथों पर एक सुपरवाइजर की निगरानी रहेगी। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग जिला स्तर के अधिकारी करेंगे।

इसके अलावा अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मितानिन कार्यकर्ता और अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। आइस पैक और वैक्सीन की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है ताकि दवा की गुणवत्ता बनी रहे।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए इस अभियान में जरूर भाग लें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments