रायगढ़ . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को पड़कर रात भर जमकर पीटा। परिजनों के बताएं मुताबिक युवक रात 2 बजे घर में घुसकर 10 महीने के बच्चे को उठाकर बोरे में भरने लगा इसी दौरान वे उठ गए और युवक को पकड़ लिया . उसके बाद सुबह तक उसकी जमकर पिटाई की। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र के टिकरापारा का है, युवक पड़ोसी राज्य उड़ीसा से रायगढ़ आया था, परिजनों ने रात भरयुवक को बांधकर रखा सुबह होते ही पुलिस के हवाले कर दिया .पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बच्चे को चोरी कर उड़ीसा में किसी कृष्णा नाम के शख्स के पास जाकर बेचता बदले में उसे साढ़े 3 लाख मिलता।

जानकारी के मुताबिक बीती रात 2 बजे कुर्कुमुडा के वार्ड नंबर 41 टिकरापारा में रहने वाला राज सारथी का परिवार खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। बाजू कमरे में अपनी दादी के साथ 10 माह का बच्चा सोया हुआ था। तभी देर रात लगभग 2 बजे एक युवक उनके घर में चोरी छुपे अंदर घुस आया और युवक दादी के साथ सो रहे बच्चें को उठाकर बोरे में भरने लगा. इस दौरान बच्चे की आवाज सुनकर परिजन जाग गए. देखा कि कोई अजनबी युवक बोरी में बच्चें को भर रहा था. तभी घर वालों ने तुरंत उसे पकड़ लिया फिर उसके हाथ पैर बांध दिए. गुस्साए घर वालों ने रात में ही उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी तब तक मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लग चुकी थी. और वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई.
परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश मुंडा बताया. साथ ही बताया कि वह उड़ीसा का रहने वाला है . लोगों ने रात भर पीटने के बाद सुबह होते ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चों की दादी पिंकी सारथी ने बताया कि आरोपी के अनुसार वह बच्चे को उड़ीसा में किसी कृष्णा नाम के शख्स को बेचने वाला था। उसकी साढे 3 लाख मैं डील हुई थी दादी ने यह भी बताया कि उसके साथ और भी लोग थे लेकिन वे भाग गए ।हालांकि पुलिस कह रही है कि युवक अकेला ही था।
बच्चों के पिता राज सारथी ने बताया कि घटना के बाद पहले मामले की सूचना वार्ड पार्षद को दी गई उसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाना ले गई राज ने कहा कि अगर उसकी नींद नहीं खुलता तो वह बच्चे को ले जाता। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने कहा कि सुंदरगढ़ का रहने वाला सुरेश घर में घुस गया था बच्चों को बोरी में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था युवक ने एक शख्स का नाम लिया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

