छत्तीसगढ़शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा: अस्पताल की चरमाराई व्यवस्था को देख रह गए दंग

भिलाई =छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को दुर्ग जिले का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मंत्री अस्पताल की चरमाराई व्यवस्था को देख दग रह गए.उन्होंने देखा कि यहा स्वास्थ्य की व्यवस्था के साथ मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी भगवान भरोसे चल रही है। श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सबसे पहले उन्होंने उन्होंने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होने देखा कि यहां 200 मेडिकल स्टूडेंट्स डॉक्टर की पढ़ाई पढ़ रहे हैं, लेकिन उनका क्लासरूम ऐसा था कि वहां पढ़ाई भगवान भरोसे दिखी।स्वास्थ्य मंत्री ने देखा कि क्लारूम में जोट चेयर काफी चौड़े हिस्से में रखीहुई थी । इसके साथ ही क्लास रूम में एक छोटी एलईडी टीवी लगी मिली , जिससे सामने वाले बच्चा भी ठीक से देख ले तो बहुत है। इसके साथ ही टीचर कुछ पढ़ाएगा तो उसकी आवाज पीछे तक नहीं जाएगी। यह देख स्वास्थ्य मंत्री ने  डीन से कहा कि वो क्लासरूम में या तो बड़ा एलईडी टीवी लगाएं या फिर कई एलईडी लगाएं साथ ही क्लास में साउंड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अहिरवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग शहर व ग्रामीण विधायक गजेंद्र यादव व ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहिरे, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य नेता व अधिकारी सहित मेडिकल कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के बाद वहां के अस्पताल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान वो ट्रामा सेंटर और मातृत्व केंद्र व ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं। इसके तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की बैठक बुलाई। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने वहां के लिए अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होने यहां लंच किया, फिर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button