छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ और चाबी छिनने को लेकर दो गुटों में मारपीट, चाकू के वार से युवक की आंतें आ गई बाहर

बिलासपुर-बिलासपुर में फिर से चाकूबाजी की वारदात हुई। जिले के कोटा स्थित एक होटल के सामने कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट के बीच युवक ने चाकू जेब से चाकू निकालकर दूसरे युवक पर वार कर दिया। युवक की हालत गंभीर है, चाकूबाजी में उसकी आंतें बाहर आ गई है।

वारदात रविवार दोपहर को हुई जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। युवतियों से छेड़छाड़ और गाड़ी की चाबी छिनने को लेकर चाकूबाजी की बात सामने आई है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

रविवार की दोपहर 23 साल का दीपांशु साहू अपने दोस्तों के साथ पेंडारी गया था। इसी दौरान उसके दोस्त हर्ष साहू ने उसे कॉल किया। उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली है। इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी पहुंचा।

गनियारी पहुंचने पर दीपांशु को पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले हैं। इस पर दीपांशु अपने दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले युवकों के पीछे गया। कोटा के मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने पहुंचते ही चाबी लूटने वालों के साथ दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की हाथापाई हो गई।

मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। इसके बाद लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर वहां से भाग निकले। दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डॉक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था।

पुलिस ने घायल दीपांशु के दोस्तों से पूछताछ की है। जांच के दौरान पता चला कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले हैं। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। इसके आधार पर हमलावर युवकों की पहचान कर 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

वीडियो में कुछ युवतियां भी दिखाई दे रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल के बाद विवाद की वजह समेत बाकी खुलासा करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button