Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
शिक्षा

प्रापर्टी टैक्स के लिए फर्जी चेक देकर लगाया 7 करोड़ का चूना

खुलासा होने पर निगम आयुक्त ने कहा सब के खिलाफ होगी एफआईआर
भिलाईनगर। ऐसा कारनामा भी शहरी लोग कर सकते हैं कि अपने ही मकान या व्यावसायिक प्रापर्टी का टैक्स तो जमा कर रहे हैे लेकिन बैंक में पैसा नहीं है उसका चेक दे रहे हैं। भिलाई शहर में रहने वाले लगभग 200 से अधिक लोगों ने भिलाई नगर निगम को 7 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया है। इन लोगों ने निगम को फर्जी चेक देकर अपने आवासीय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान का प्रापर्टी टैक्स तो पटा दिया, लेकिन जब निगम ने चेक बैंक लगाया तो खाते में पैसे न होने चेक बाउंस हो गया। भिलाई निगम में यह गोरख धंधा पिछले ढाई सालों से चला आ रहा है। भिलाई निगम अब ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर रहा है।

फर्जी चेक के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स पटाकर निगम के साथ फ्राड करने वालों में कई रसूकदार लोग बताए जा रहे हैं। इसके चलते निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी इस सच्चाई को छिपाए हुए थे। निगम आयुक्त रोहित व्यास के संज्ञान में बात लाई गई . उन्होंने टैक्स से संबंधित अधिकारियों को बुलाया और पूछा तो उन्होंने भी यही बात बताई। इसके बाद निगम आयुक्त ने ऐसे सभी लोगों की सूची बनाकर देने का निर्देश दिया है। संज्ञान में ऐसे 85 लोगों के नाम सामने आए हैं और भी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ निगम की तरफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि इसमें निगम के अधिकारी कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button