छत्तीसगढ़

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम की मिली सूचना, कुछ देर के लिए कई उड़ानें प्रभावित

रायपुर-छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button