छत्तीसगढ़

बच्चे को टक्कर मारकर कैफे में घुसी कार…रायपुर में बाल-बाल बची 2 लोगों की जान

रायपुर में एक तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार नाबालिग को टक्कर मारने के बाद कैफे में जा घुसी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। कैफे के बाहर बैठे 2 लोगों की जान इस हादसे में बाल-बाल बची। मामला कोतवाली थाना इलाके के शैलेन्द्र नगर का है।

शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। कार की स्पीड काफी तेज थी और ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया जिसके बाद उसने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे एक कैफे पर जाकर घुस गई। इस दौरान वहां पर दो लोग टेबल पर बैठकर स्नेक्स खा रहे थे।

वीडियो में कैफे के पास ही अचानक बेकाबू कार आती दिखती है और दीवार से जा टकराती है। कैफे के बाहर 2 लोग बैठे थे जो हड़बड़ा जाते हैं और कार महज एक फीट दूरी पर रुक जाती है। जिससे वे बाल-बाल बच गए।

जिस बच्चे को कार ने टक्कर मारी है वह 15 साल का है। वह स्कूटी से कोचिंग जा रहा था। हादसे में बच्चे के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में फिलहाल कोतवाली पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि कार युगल बघेल नाम का युवक चला रहा था।

कार सवार युवक तेज रफ्तार स्पीड में कार चला रहा था।
कार सवार युवक तेज रफ्तार स्पीड में कार चला रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button