Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन, शिक्षक और पालक हुए शामिल

पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन, शिक्षक और पालक हुए शामिल

तिल्द्दा नेवरा..नई शिक्षा नीति की मंशा अनुरूप राज्य शासन के निर्देश पर बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में गुरुवार को शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।जिला पंचायत रायपुर के सीईओ कुमार विश्वरंजन ने कहा की जागरूक पालक बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करता है,जो समाज ज्यादा शिक्षित होता है। उसकी तररक्की भी उतनी ही होती है। शिक्षा के रास्ते से ही भविष्य के कई दरवाजे खुलते है। जिस पर चलकर एक सफल नागरिक का निर्माण होता है।

उन्होंने पालको को घर के वातावरण बच्चों की अकादमिक प्रगति बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया बैठक मे जो चर्चा की गयी। उन पर वास्तविक रूप से अमल किया जाए, तब इस तरह के मेगा बैठक सार्थक सिद्ध होंगे। पालक बच्चों के प्रथम शिक्षक होते है। इसलिए स्कूल के साथ साथ घर मे भी पढ़ाई का माहौल बनाये रखना जरूरी है।

2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आयोजित इस बैठक में विद्यालय के 16 शिक्षक 388 विद्यार्थी 6 जनप्रतिनिधी  263 पालक ने सहभागिता दी,,प्राचार्य डॉ  राजेश कुमार चंदानी के मार्गदर्शन में इन बिंदुओं पर शिक्षको द्वारा अपने विचार कैरियर काउंस्लीग और साईबर सुरक्षा पर बालकों के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा सरकार हमे शिक्षा के लिए सारी सुविधा दे रही है। अब हम पालकों को भी अपने बच्चों भविष्य बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाना है बच्चो को स्कूल के साथ साथ घर मे भी अच्छा वातावरण मिलेगा तो निश्चित रूप से पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी.

इस अवसर पर पालक श्रीमती सरस्वती विश्वकर्मा और खिलेश्वरी यदु का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता का वातावतरण छात्र दिनचरिया पास्को एक्ट पर विचार जितेन्द्र कुमार जेहोआश श्रीमती सुषमा दुबे श्रीमती टी खाखा ने व्यक्त किए.बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवसायिक शिक्षा पर विचार श्रीमती सविता वर्मा श्रीमती खुशबु रामटेके  सुरेश टंडन ,कुसुम नाग ने अपने विचार रखे।

बच्चो की अकादमी प्रगति परीक्षा पे चर्चा पर विचार खुबचंद कश्यप कु अल्का मिश्रा, ने व्यक्त किये। श्री चुरामन लाल निषाद ने जाति आय निवास छात्रवृत्ति विभिन्न परीक्षाओ की जानकारी को विस्तार से बताया एन के रात्रे ने ओपन स्कूल परीक्षा परीक्षा पे चर्चा की जानकारी दी  बी.एस नेताम और सुमन ने पालको को दिशा ऐप ई जादुई पीटारा डिजिडल लाईब्रेरी की जानकारी देते हुए ऐप डाउनलोड कराया।मेगा बैठक मे मेरा कोना.छात्र दिनचर्या,बच्चे ने आज क्या सीखा ,बच्चा बोलेगा बेझिझक ,बच्चों की अकादमिक प्रगति एव परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता ,बस्ता रहित शनिवार, स्वास्थ एव पोषण, जाति आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज , प्रतियोगी परीक्षाओ छात्रवृत्ति की जानकारी, शिक्षा हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग आदि बारह बिन्दुओं पर शिक्षकों एव पालकों के बीच मेगा बैठक हुई।

बैठक में पालक नरेश साहु गोपाल माडले, रविकांत वर्मा, प्रकाश यादव भुषण दास मानिकपुरी प्रभा यादव, राजकुमारी देवांगन कुसुम चौहान शामिल हुए ।कार्यक्रम के पहले वरिष्ठ व्याख्याता जे.के. जेहोआश द्वारा अतिथियों एवं पालकों का आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपाके जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन,जिला पंचायत रायपुर के सीईओ कुमार विश्वरंजन जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सहायक संचालक अशोक वर्मा, जिला सहायक कार्यक्रम समन्वय विश्व रंजन मिश्र, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  ए.के. दास, बीआरसीसी संतोष कुमार शर्मा, एबीओ एल. के. जाहिरे  शामिल हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments