छत्तीसगढ़

पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं-खरगे

हम कांग्रेस के लोग डरते तो इंदिरा -राजीव अपनी जान नहीं देते

राजनांदगांव। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनांदगांव में कहा कि मैं किसी के धर्म के बारे में बोलने यहां नही आया हूं। धर्म और पॉलिटिक्स अलग चीज हैं। इसे मिक्स करने की जरूरत नहीं। मैं इस पर बहस नहीं करना चाहता। मणिपुर हिंसा को लेकर खरगे ने कहा कि मणिपुर हिंसा पर सरकार क्यों ध्यान नहीं देती। पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं।

खरगे ने कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से मैं कांग्रेस का राष्टीय अध्यक्ष चुना गया हूं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में ईडी-आइटी के छापे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जब रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ उसी दिन पार्टी के लोगों के यहां ईडी का छापा डाला गया। ये छापे कांग्रेस के लोगों को डराने के लिए मारा गया। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। अगर हम कांग्रेस के लोग डरते तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button