छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, उज्जैन के 6 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिरचारी चौराहे के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कार और ट्रक की टक्कर में उज्जैन के रहने वाले 6 दोस्तों की मौके परमौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है. सभी ओडिशा के जगन्नाथपुरी घूमने जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

 

जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी NH चौराहे के पास हुआ है। यहां उज्जैन से उड़ीसा  जगन्नाथ पूरी  जा रही एक तेज रफ़्तार कार अनयंत्रित होकर पलट गई और फिर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के समय पास खड़े लोगों ने बताया की कार  की रफ्तार काफी  तेज थी और अचानक ड्राइवर ने ब्रेक मारी जिसके बाद कार पलट डिवाइडर के दूसरे छोर चली गई और नागपुर की ओर जा रही ट्रक से टकरा गई।हादसा इतना भयावह था की कार में ड्राइवर के अलावा बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ नदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि कार इंदौर सवर इंदौर के रहने वाले हैं। वे इंदौर से नागपुर होकर नंदगांव होते हुए उड़ीसा जा रहे थे। टीआई ने बताया कि कार उज्जेन  से रायपुर की ओर जा रही थी

सरकार अच्छे सड़कों का निर्माण तो कर रही है लेकिन लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और वाहनों को तेज चला कर अपने वह सड़क पर चलने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।वीसीएन टाइम्स वाहन चालकों से अपील करता है कि वे वाहन तेज ना चलाएं। ब्यूरो रिपोर्ट वीसीन टाइम्स राजनंदगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button