Homeछत्तीसगढ़“पत्नी की मौत… और पति करता रहा डांस !” “करंट देकर हत्या...

“पत्नी की मौत… और पति करता रहा डांस !” “करंट देकर हत्या का आरोप… इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात

इंदर कोटवानी

सरगुजा-शादी में सात फेरों में साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं…और पत्नी को जीवनसाथी कहा जाता है…लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा से आई यह खबर रिश्तों, भरोसे और इंसानियत—तीनों को शर्मसार कर रही है…एक 25 साल की महिला…जिसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह मां नहीं बन सकी…आरोप है कि उसी दर्द को बहाना बनाकर पति ने उसे मौत दे दी…और हैरानी की बात ये… कि पत्नी की मौत के बाद पति कमरे में तेज म्यूजिक बजाकर डांस करता रहा…सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा से आई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है…

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी साल 2020 में लैंगा निवासी संतलाल से हुई थी..। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के दो साल बाद जब महिला को संतान नहीं हुई, तब से पति उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। परिजनों का कहना है कि आरोपी पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर था। वह सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर दूसरी लड़की की तस्वीरें लगाता था, जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। इतना ही नहीं…समाज की बैठक भी बुलाई गई…जहां पति को पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी गई…लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने बिस्तर में करंट लगाकर उसकी बहन की हत्या की है। महिला के हाथों में जलने के निशान भी मिले हैं।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पति घर में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस कर रहा था…और मायके वालों को काफी देर बाद सूचना दी गई।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।परिवार का आरोप है कि बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो उनका भरोसा कानून से उठ जाएगा…थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।….

एक तरफ सरकारें महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती हैं…दूसरी तरफ एक बेटी… एक पत्नी… अपने ही घर में मौत के घाट उतार दी जाती है…अगर सच में करंट लगाकर हत्या हुई है…तो यह सिर्फ एक महिला की हत्या नहीं…बल्कि रिश्तों, संवेदनाओं और समाज की आत्मा की हत्या है…अब सबसे बड़ा सवाल—क्या इस बेटी को इंसाफ मिलेगा ?क्या आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज होगा ?या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा ?फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ की नजर अब पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments