छत्तीसगढ़

दो गुटों के बीच संघर्ष:एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबजार जिले में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है.अपराधियों पर पुलिस की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है।लगातार बढ़ रहे अपराध इसके साबुत है । नया मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुरानी बस्ती टॉकीज चौक निवासी एक युवक की देर रात दो गुटों के बीच हुए गैंगवार के दौरान ग्राम खटियापाटी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

ताया जा रहा है कि झगड़े में 20 से 25 युवक शामिल थे, इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं। वीओ:जानकारी के अनुसार घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। जब पुरानी बस्ती टॉकीज चौक निवासी हरीश शायर पिता गणेश राम शायर 21 वर्ष अपने गांव सुढेला गया था, वहीं कुछ युवकों ने रास्ता रोककर विवाद किया और फिर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे बचाने आए दीप कुर्रे 19 और साहिल शायर 19 को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।

घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां हरीश शायर को डॉक्टर की टीम ने मृत घोषित कर दिया वहीं दीप कुर्रे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं साहिल शायर का इलाज जिला अस्पताल बलौदा बाजार में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button