सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायायिक रिमांड19 दिसंबर तक जेल भेज दिया है। 8 दिसंबर को अमित बघेल की तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म हुई। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद अमित बघेल के अधिवक्ताओं ने 15 दिसंबर को उनकी स्वर्गीय मां का दशगात्र कार्यक्रम का हवाला देते हुए जमानत याचिता लगाई। कार्यक्रम से सात दिन पहले लगाई गई याचिका पर प्रार्थियों के अधिवक्ताओं ने आपत्ति लगाई। अमित बघेल के दोबारा फरार होने की आशंका जताई।वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमित बघेल मामले में की गई टिप्पणी का हवाला दिया। जिसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारीज कर दी। वहीं अमित बघेल को कोर्ट परिसर में ही दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर, और बंगलुरु में दर्ज अपराध मामले में गिरफ्तार करने की प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि अमित बघेल पर अग्रवाल समाज,सिंधि समाज और अन्य समाजों के गुरुओ और आराध्यों के लिए अपशब्द कहने का आरोप है।
अमित बघेल 19 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने 16 साल की नाबालिग छात्रा का KISS करते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाया फिर उस वीडियो को दिखाकर उसके साथ ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ रेप आरोपी युवक ने रेप का भी वीडियो बना लिया। युवक ने लड़की से फिर से सेक्स करने की डिमांड की। नाबालिग ने दोबारा संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है. जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी 19 से उसकी दोस्ती थी। दोस्ती का फायदा उठाकर युवक 10 अक्टूबर को नाबालिग से मिलने उसके घर गया।
KISS करते हुए VIDEO बनाया, ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गर्भवती का एक ही दिन में 2 बार ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई। टांके से ब्लड आने पर महिला का यूट्रस (गर्भाशय) निकाल दिया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया।रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल से महिला को एम्स ले जाने कहा गया। एम्स ने बेड खाली नहीं है कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। वापस लाने के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।वहीं, हॉस्पिटल प्रबंधन ने लापरवाही से इनकार किया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड के HOD ने कहा कि महिला की बच्चेदानी ढीली हो गई थी।
एक दिन में गर्भवती महिला का 2 बार ऑपरेशन…मौत
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और चैतन्य बघेल की ओर से कई दिनों तक चली दलीलों के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में हाईकोर्ट कभी भी आदेश जारी कर सकता है।शराब घोटाला केस में गिरफ्तार चैतन्य बघेल 18 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। चैतन्य की ओर से अदालत में ED की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए राहत की मांग की गई थी। वहीं ED ने अपने पक्ष रखते हुए चैतन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर विस्तार से तर्क दिया।वहीं चैतन्य की ओर से हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा। इस अहम मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई। न्यायालय की तरफ से फैसला सुरक्षित रखने के बाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक हल्कों में फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शराब घोटाला…चैतन्य की जमानत पर फैसला सुरक्षित
छत्तीसगढ़ में कोल माइंस को लेकर लगातार विरोध जारी है। इसी बीच रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के 14 गांव के ग्रामीणों ने जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) की प्रस्तावित कोल माइंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों के समर्थन में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी मौके पर पहुंचीं। विधायक ने भी ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की। जनसुनवाई के लिए टेंट न लगने देने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया।इसके पहले कोरबा में गेवरा खदान में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। CISF ने लाठीचार्ज किया। इसमें 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं रायगढ़ के छाल क्षेत्र में भी 300 ग्रामीणों ने जनसुनवाई रद्द करने की मांग की। इसके अलावा सरगुजा के अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
रायगढ़ में JPL कोल-खदान का विरोध…सड़क पर उतरे 14 गांव
मध्य प्रदेश के सिवनी में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा आमगांव में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। लहराता हुआ विमान खेत में जा गिरा। लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।धमाका सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिजली कंपनी के स्टाफ को फोन लगाया। ग्रामीणों ने ही दोनों पायलटों को अस्पताल पहुंचाया।
सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा,
राजिम: छत्तीसगढ़ के राजिम जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ट्रक बुरी तरह जल गया और देखते ही देखते चावल की बोरियां राख में तब्दील हो गईं। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों और ड्राइवर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।, ट्रक गुल्लू स्थित राइस मिल से चावल लोड कर आरंग की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक के केबिन से धुआं उठता दिखा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील होकर भीषण तरीके से धधक उठी। मौके पर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने आग को पानी की मदद से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।
चंद मिंटो में धधकती आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष राज्य के इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य—“31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन”—की दिशा में छत्तीसगढ़ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम सांसें गिन रहा है।
नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास
कांकेर जिले के ग्राम नाथियानवागांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को जिला कोमलदेव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और एक युवक का उपचार जारी है।दोनों मृत युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि घायल युवक के पैर में गहरी चोट है और उसका घुटना टूट गया है। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की है, जो ग्राम खमढोड़गी की बताई जा रही है। हादसे का कारण बने अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है।
कांकेर सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत
कांकेर में धर्मांतरण विवाद गहराया शव दफनाने पर भारी बवाल
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के 38 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। विभाग और प्रभार बदले गए हैं। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया। बताया गया कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सूची में उप सचिव, संयुक्त सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस फैसले को विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को योजना, महिला एवं बाल विकास, वाणिज्यिक कर, तकनीकी शिक्षा, आदिम जाति विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है।



