Homeछत्तीसगढ़नक्सलियों के मंसूबों पर पानी, जंगल से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

नक्सलियों के मंसूबों पर पानी, जंगल से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

गरियाबंद। नक्सल विरोधी अभियान के तहत गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दंडईपानी के घने जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक संदिग्ध डम्प का पता लगाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते (BDDS) को बुलाया गया, जिसने जांच के दौरान डम्प में विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

तलाशी अभियान के दौरान जवानों ने डम्प से लगभग 4 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी, कुकर बम और टिफिन बम बरामद किए। संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक टीम ने सभी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इसके अलावा भरमार रायफल, इंटरसेप्टर, यूबीजीएल राउंड, मैगजीन, वायर, गन पाउडर समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी जब्त की गई। मौके से दवाइयां और दैनिक उपयोग के सामान भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल नक्सली संगठन द्वारा किया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली इलाके में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे। सुरक्षा बलों की तत्परता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी रहेगा। जवानों की इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि ऐसे अभियानों से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments