ग्राहकों-व्यापारियों से भी की चर्चा ,सोना-चांदी न खरीदने’ की प्रधानमंत्री की अपील पर जताया ऐतराज
तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई,के विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को तिल्दा नेवरा शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाद्य तेल और किराना सामान के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक,दुर्गामंदिर रोड और हाट बाजार के सामने इकट्ठा होकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।
मंगलवार को तपती धुप में दोपहर ३ बजे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एव कार्यकर्ता दीनदयाल चौक पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर खड़े होकर महंगाई के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर महंगाई से जुड़े कई स्लोगन लिखे हुए थे।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि‘एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने’ की प्रधानमंत्री की अपील पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया,कांग्रेसियों ने कहा आज सब्जी से लेकर खाद्य तेल राशन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि महंगाई बढ़ने से आम जनता पूरी तरह परेशान है।प्रदर्शन के दौरान उन्होंने किराना दुकानों पर जाकर ग्राहकों और दुकानदारों से बढ़ती कीमतों के बारे में बात की और उनकी राय जानी। लोगों ने भी महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा की ‘एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने’ की प्रधानमंत्री की अपील आभूषण उद्योग और छोटे व्यापारियों के लिए ‘डेथ वारंट’ (मृत्यु वारंट) जैसा है ।उन्हाने कहा कि मोदी जी के इस तुगलकी फरमान और सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% करने से करीब 3.5 करोड़ छोटे स्वर्णकारों, कारीगरों और व्यापारियों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के वजह से खाद्य सामग्रियों के कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।जिसके परिणामस्वरूप रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोगों से लेकर सभी निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान वर्ग, छोटे मोटे रोजगार करने वाले जनसामान्य लोगों के रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है।
कांग्रेस के नेता नीरज राठी ने कहा की देशभर में पेट्रोल-डीजल, दूध और रसोई गैस के साथ-साथ दाल, चावल, आटा जैसी आवश्यक राशन सामग्री के बढ़ते दामों (महंगाई) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार की इन नीतियों से देश के छोटे व्यापारियों का नुकसान होगा और सोने-चांदी की तस्करी (स्मगलिंग) करने वाले माफियाओं का रास्ता साफ हो जाएगा। राशन के बढ़ते दामों का असर किराना व्यापारियों राशन सामग्री के व्यापारियों पर पढ़ रहा है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर इसका विरोध करती है .विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी हाथो झंडा व महंगाई के विरोद में लिखी तख्तियालेकर केंद्र सरकार के विरोध में नारे बाजी करते चल रहे थे .इस दौरान आम जनता से व्यापारियों से संवाद किया गया..
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से गजानंद वर्मा, सुनील सोनी, नीरज राठी, के कृष्णमूर्ति, गोवर्धन यदु,अनूप रवानी,सनत सेन, दशरथ डेहरिया, लाला शर्मा, श्याम वाधवा, हेमलाल साहू, अजय मारकंडे, छोटू नवरंगे,सहित बड़ी संख्या में आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

