Homeछत्तीसगढ़डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने गंगरेल बांध में लगाई...

डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने गंगरेल बांध में लगाई छलांग,लोगो ने बचाया

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर गंगरेल बांध में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे 108 एम्बुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि, उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही 
बताया जा रहा है कि, बच्ची को किनारे छोड़कर महिला पानी में उतर गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की जांच की कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments