छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा परिवार में मनमुटाव में 2 लोगों का मर्डर हुआ है। भाई भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा-चाची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। जांच में सामने आया है कि भाइयों का आपस में जमता नहीं था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद 3 लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मारने के बाद शवों को बोरी में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया था। घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने शव बाहर निकाले और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला शोभा थाना क्षेत्र के राजापड़ाव के गरीबा गांव का है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण श्मशान में किसी दूसरे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। उन्होंने कब्र देखकर शक होने पर पुलिस को सूचना दी थी।
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गरीबा में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच 6 जून को राजाराम नेताम और उनके भाई-भतीजों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भाई लखीराम नेताम तथा भतीजे नकुल और रघु नेताम ने मिलकर राजाराम और उनकी पत्नी आसो बाई पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटे आई जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया और सभी आरोपी बेफिक्र हो गए थे।
जब ग्रामीणों की नजर ताजा कब्र पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कब्र खोदकर शव बरामद किए और आरोपी भाई और दो भतीजे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपियों ने सारा राज उगल दिया। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

