छत्तीसगढ़

कोरबा के कुसमुंडा ​​​​SECL​ में हादसा:खदान में अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गया शिफ्ट इंचार्ज. रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के एक हिस्से में एकाएक पानी का सैलाब आ गया। जिससे निरीक्षण करने गए खदान के 4 अधिकारी पानी के घिर गए। किसी तरह 3 कर्मचारी बच गए, लेकिन एक अधिकारी पानी की तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

यह घटना कुसमुंडा खदान की गोदावरी कंपनी की है, लगातार हो रही बारिश के चलते  खदान में जल भराव की स्थिति को देखने के लिए एसईसीएल के शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नागर अपने तीन साथियों के साथ निरीक्षण करने निकले थे।

इसी दौरान अचानक तेज बहाव में मिट्टी के साथ पानी आने लगा। जिससे चारों बह गए। तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर आ गए, लेकिन चौथा शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र नगर नहीं निकाल पाए। बचकर आए कर्मचारियों ने बाकी अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

 एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

सूचना मिलने पर कुसमुंडा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद बिलासपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। वहीं SECL की रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button