छत्तीसगढ़

कंपनी मालिक से अननेचुरल सेक्स कर बनाया VIDEO:सुपरवाइजर ने धमकी देकर वसूले 29 लाख:गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कंपनी के मालिक से सुपरवाइजर ने अननेचुरल सेक्स कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दूंगा कहकर ब्लैकमेल किया। कंपनी मालिक से अलग-अलग किश्तों में 29 लाख 40 हजार रुपए वसूल लिए। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम आलोक मिश्रा (25) है, जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना के छपड़ौर गांव का रहने वाले है। आरोपी सुपरवाइजर ने अपने मालिक को सब्जी का बिजनेस करेंगे कहकर फंसाया था और अप्राकृतिक सेक्स की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी आलोक को उमरिया से घेराबंदी कर पकड़ा।

दरअसल, पीड़ित भिलाई का रहने वाला है। 3 साल पहले यानी 2021-22 में मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले आलोक मिश्रा से जान-पहचान हुई। आलोक उसकी कंपनी में सुपरवाइजर था। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एलआईजी-42 में रहता था।

आलोक ने कंपनी के मालिक को सब्जी व्यापार में पैसा लगाने का झांसा दिया। उसे अपने भरोसे में लिया। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक संग जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपी आलोक ने चुपके से वीडियो बनाने के बाद कुछ दिन शांत रहा, फिर कंपनी मालिक को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आलोक कहने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा, जिससे तुम्हारी बदनामी होगी।

पीड़ित ने बताया कि धमकी और डर से 3 साल में उसने अलग-अलग तरीके से कुल 29 लाख 40 हजार 611 लाख रुपए दे दिए। जब ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया, तब पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के छपड़ौर गांव छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आलोक को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आलोक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button