छत्तीसगढ़ में आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर,रायपुर में कांग्रेसियों और बच्चियों ने भी गले मिलकर दी मुबारकबाद

रायपुर आज पूरे प्रदेश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बेहद खास त्योहार माना जाता है. पूरे महीने रोजे रखने के बाद जब नया चांद दिखाई देता है, तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग ईद की नमाज अदा करते हैं और इसके साथ ही रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है. यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है. आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने, भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे खास दिन माना जाता है ..
रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में कठिन रोजे के बाद ईद के दिन नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, पंकज शर्मा और सुबोध हरितवाल समेत कई नेताओं ने उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर बच्चियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्षकुमार मेनन ने कहा कि, हर त्योहार की तरह ईद अमन चैन और शांति फैलाने वाला पर्व है। जिसे हम सभी मनाते हैं। सदियों से हिंदू मुस्लिम भाई मिलकर ईद के पर्व को मानते हैं। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से सभी मुस्लिम भाई को ईद की बधाई देता हूं।
बिलासपुर में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार बड़े जोश से मनाया जा रहा है।इस अवसर पर सुबह ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई,शनिवार को सुबह जल्दी उठकर मुस्लिम समाज के लोग अच्छे से नहा-धोकर नए या साफ कपड़े पहनकर मस्जिद और ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे गए थे । नमाज के बाद सबने एक-दूसरे को गले लगाते हुए ‘ईद मुबारक’ कहकर बधाई दी।
रायगढ़ में घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह, चांदमारी स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में ईद की नमाज अदा की गई।ईद के नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
भिलाई के सेक्टर-6 जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदो और ईदगाह में मौलवियों ने ईद उल फितर की विशेष नमाज अदा कराई.इस मौके पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने ईद की बधाई दी

तिल्दा नेवरा में भी शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जा रही। नेवरा ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईद की विशेष नमाज मौलवी अनिश रजा ने सुबह 10 बजे अदा कराइ इस दौरान युद्ध की शांति के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

तिल्दा ईदगाह
आज के इस खास मौके पर VCN टाइम्स की और से सबको ईद मुबारक! देशभर में लोग इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मना रहे हैं और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांट रहे हैं। ईद-उल-फितर हमें सिखाती है कि खुशी बांटने से ही बढ़ती है।रायपुर से VCN टाइम्स की रिपोर्ट



