पखांजूर/कांकेर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
इन सभी नक्सलियों ने कामतेड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं जिन पर पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

