शिक्षा

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..महिला घर में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, तीन गिरफ्तार

दुर्ग-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला द्वारा घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर दो युवक के साथ दो लड़कियों को पकड़ा है ।पुलिस ने घर में धंधा कराने वाली महिला एवं दो युवकों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का धंधाअब तेजी से बढ़ता जा रहा है हर रोज खुलासे होते हैं, हर रोज छापेमारी होती है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी इस धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है..।दुर्ग जिले में 63 साल की बुजुर्ग महिला मोहन नगर थाना क्षेत्र के जयंती नगर में स्थित अपने घर पर कई साल से सेक्स रैकेट चला रही थी महिला के द्वारा कोरबा, रायगढ़ व दूसरे जिलों से लड़कियां बुलाती थी..। इसके बाद व्हाट्सअप में फोटो भेजकर फोन पर पैसों की डील होने के बाद ग्राहकों को अपने घर बुलाती थी।

इस बात की सूचना मिलते पर पुलिस की टीम ग्राहक बनकर महिला के घर पहुंची और छापा मारा। वहां से ढेर सारे कंडोम, अन्य आपत्तिजनक चीजें जब्त की गई। पुलिस ने कमरे के अंदर से रंगे हाथ लड़के-लड़कियों को पकड़ लिया,

पुलिस ने आरोपी महिला समेत 3 की गिरफ्तारी की है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जिन लड़कियों को सेक्स से जुड़े कार्य के लिए बुलाया गया था उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया पुलिस ने यहां अपने घर में अनैतिक कृत्य कराने वाली 63 साल की बुजुर्ग महिला शशि उपाध्याय को और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 ASSP  सुखनंदन राठौर ने बताया कि उन्हें जैसे ही रिहायशी इलाके में इस तरह के कृत्य कराए जाने की सूचना मिली। उन्होंने एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल को जानकारी दी। उनके निर्देश पर एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाया गया। उसने महिला से व्हाट्सअप में फोटो मांगी, फिर फोन पर पैसों की डील होने के बाद उसके जयंती नगर स्थित मकान पहुंचा। वहां शशि ने उसे एक कमरे में भेजा जहां लड़की मौजूद थी। इसके बाद प्वाइंटर ने फोन पर पुलिस को सूचना दी और बाहर मौजूद पुलिस की टीम ने वहां छापा मार दिया।

पुलिस ने बताया जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां से ढेर सारे कंडोम व अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली जिसे जब्त किया गया है । इसके साथ धधा चलाने वाली महिला शशि के पास से नगदी रकम 12 सौ रुपए जिसमें प्वाइंट द्वारा दिए गए 1000 रुपए (500-500 रुपए के 02 नोट) और मोबाइल फोन जब्त किया गया। कमरे की तलाशी लिए जाने पर वहां से 2 ग्राहक जसप्रीत सिंह संतराबाड़ी दुर्ग और लखन सिंह 32 साल निवासी  जयंती नगर, शशि उपाध्याय 63 साल जयंती नगर मोहन नगरको  गिरफ्तार किया    बियुरो रिपोर्ट वीसीएन नटाइम्स दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button