छत्तीसगढ़

भिलाई के शिव मंदिर में तोड़-फोड़,त्रिशूल उखाड़कर साथ ले गया बदमाश; आक्रोशित लोगों का हंगामा

भिलाई के कैंप-2 में बुधवार देर रात शिव-पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। मंदिर में पार्वती की मूर्ति का एक हाथ टूटा हुआ ​मिला है। वहीं पास में ही मूर्ति के कपड़े भी उतार कर फेंके गए थे।आज सुबह घटना का पता चलने के बाद से लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है।

संतोषी पारा की इस घटना के बाद महिलाओं ने दोबारा मूर्ति को वस्त्र पहनाया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के लोग सुबह से वहां एकत्र हो गए और हंगामा जारी है। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बाइक से आया था आरोपी युवक

छावनी पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला, ​जिसमें बुधवार देर रात 3 बजकर 5 मिनट पर एक युवक बाइक से आता दिखा। उसने मंदिर में प्रवेश किया। पहले तो उसने पार्वती की मूर्ति का एक हाथ तोड़ा, फिर शिव का त्रिशूल तोड़कर अपनी बाइक पर रखा और चला गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

4 साल पहले कृष्ण की मूर्ति को तोड़ा गया था

चार साल पहले इसी मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति को तोड़ा गया था। इस घटना में आरोपी ने गोवर्धन पर्वत उठाए कृष्ण प्रतिमा को खंडित किया था। लगातार हुई इस दूसरी घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। बजरंग दल के मुताबिक जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता वो लोग वहां से नहीं हटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button