छत्तीसगढ़

तिल्दा में सिंधी पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लक्ष्मीचंद नागवानी,छमनलाल और सुंदर पंजवानी के बीच मुकाबला; 1530 मतदाता करेंगे वोट

तिल्दा नेवरा -तिल्दा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव रविवार 14 दिसंबर को होंगे बुधवार को सिंधी पंचायत हाल में प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। यह पहला मौका है जब चुनाव में तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।और यह भी लगभग तय है कि युवा वोटर ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।…

पिछले चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी वे चुनाव की तारीख का ऐलान करने से पीछे हटते रहे।और तारीख पे तारीख देते रहे .  इस बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की उम्र 60 साल से घटाकर 50 साल की गई है.. इसके पहले अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रत्याशी की उम्र 60 साल तय थी। लेकिन इस बार युवाओं के विरोध के बाद उम्र की सीमा को घटाकर गया 50 साल की गई। इस बार पूर्व में पार्षद और सिंधी समाज के विभिन्न पदों पर रहे लक्ष्मीचंद नागवानी, पूर्व अध्यक्ष छमनलाल खूबचंदानी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष और काट के प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा सिंधी  पंचायत में उपाध्यक्ष रहे सुंदर दास पंजवानी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। भीमसेन भोजवानी के द्वारा भी नामांकन दाखिल किया गया था लेकिन उन्होंने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया।

प्रचार के लिए प्रत्याशी को तीन दिन का समय दिया गया है। इस बार के चुनाव में चुनाव अधिकारियों ने कड़े नियम लागू किए हैं। प्रचार के दौरान दो से ज्यादा लोग एक साथ  प्रचार नहीं कर पाएंगे। साथ ही मदिरा या अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन मतदाता को नहीं दिया जाएगा। यदि कोई भी प्रत्याशी या उनके समर्थक इस तरह के कार्य में लिप्त पाए जाएंगे. तो प्रत्याशी के ऊपर कारवाई की जाएगी.. रविवार 14 दिसंबर को सुबह 8बजे से शाम 4 मतदाता वोट डाल पाएंगे. शाम 5 बजे वोटो की गिनती शुरू की जाएगी और 6 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. पहली बार चुनाव लड़ रहे

लक्ष्मी चंद नागवानी को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। सीधे  सरल स्वभाव के धनी नागवानी बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार से जो समाज के लिए जमीन मिली है वहां भव्य  भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वे समाज के सभी लोगों से संपर्क कर सहयोग लेंगे। दूसरे प्रत्याशी सुंदर दास पंजवानी ने भी अपना संपर्क तेज करते हुए समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि बिना भेदभाव का वह समाज के हित में काम करेंगे। पूर्व अध्यक्ष शमन लाल का कहना है कि मेरा कार्यकाल अच्छा रहा है इसीलिए मतदाता मुझे फिर से एक मौका देंगे।

उल्लेखनीय की तिल्दा सिंधी पंचायत में अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 साल के निर्धारित है। लेकिन समय पर चुनाव नही कराया गया . पिछले 3 सालों में पंचायत के द्वारा एक भी सार्वजनिक बैठक नहीं बुलाई गई। बाद में युवाओं के विरोध के बाद सिंधी पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ने एक स्वर में मांग रखी  कि कुछ ऐसे सदस्य हैं जिनके कारण समाज गुटों में बटता जा रहा है। यदि ऐसे लोगों को पदाधिकारी पद से हटा दिया जाए तो चुनाव निर्विरोध निर्वाचित किया जा सकता है .लेकिन पूर्व अध्यक्ष के द्वारा इस बात से इनकार करते हुए अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया ..लेकिन बाद में उसने फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए  आज नामंकन दाखिल कर दिया । अब देखना यह है कि जनता किस प्रत्याशी को  समाज के मुखिया का ताज पहनाती ती है। अध्यक्ष के लिए समाज के 1530 मतदाता वोट करेंगे।सिंधी समाज की परंपरा के अनुसार इस चुनाव में केवल पुरुष मतदाता ही वोट कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button