Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, सुबह टहलने निकली दो महिलाओं की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, सुबह टहलने निकली दो महिलाओं की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है।गुरुवार सुबह पेंड्रा-गौरेला बायपास सड़क पर मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार कैम्पर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत महिलाओं की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं. इसी दौरान तेज गति से आ रहे कैम्पर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद अनियंत्रित कैम्पर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया.

बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था. हादसे के बाद वाहन चालक लल्लू और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए. वहीं वाहन में सवार परिचालक संदीप यादव वाहन में फंस गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है. मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सर्च अभियान चला रही है. वहीं हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और बायपास मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button