छत्तीसगढ़

खेल-खेल में बच्चों ने खा लिया रतनजोत के बीज, 20 से ज्यादा की हालत हुई खराब, कई गंभीर,

धमतरी- छत्तीसगढ़ के धमतरी बोरझरा गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जब खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए।इस घटना  के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार की दोपहर को तब हुई, जब बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खाने लगे। बच्चों को इस बीज के हानिकारक प्रभाव का अंदाजा नहीं था। कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी।

घटना के तुरंत बाद बोरझरा गांव के लोगों ने जिला अस्पताल को सूचित किया। अस्पताल प्रशासन  ने बच्चे को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर, उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को जल और पाचन संबंधी दिक्कतें हुई हैं, लेकिन सात बच्चों की हालत गंभीर मानी जा रही है और उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button