छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विस सीट पर अभी नहीं होगा उपचुनाव

00 चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विस सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा

रायपुर। चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है जहां इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा वहीं 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। छत्तीसगढ़ की एक मात्र सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा से वर्तमान विधायक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं लेकिन इस सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। चूंकि श्री अग्रवाल अब सांसद बन चुके हैं इसलिए उन्हें 18 जून से पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। बताया जाता रहा हैं कि वे नई दिल्ली से लौटने के बाद कभी भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा हैं कि छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के समय इस सीट पर उपचुनाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button