छत्तीसगढ़

दोस्त पर बीवी से अवैध संबंध का आरोप, लगाकर मार दिया चाकू;3 गिरफ्तार

अवैध संबंध का आरोप लगाते, तीन युवको ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।रायपुर के उरला थाना में हुई इस  वारदात के बाद  पुलिस ने फरार तीनआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इसमें दो आरोपी दो दिन पहले जेल से छुटे थे |

वारदात 15 सितंबर शाम की है। उरला क्षेत्र के रहने वाले अमन बंजारे और उसका दोस्त राजू साहू सतनामी पारा में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी राजू ने अमन पर अपनी बीवी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच राजू के दो अन्य साथी सुनील पाल और अजय टंडन भी पहुंच गए। तीनों ने मिलकर अमन पर हमला कर दिया।

2 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे बाहर

आरोपियों ने मृतक अमन की जांघ और कमर पर चाकू मारा। जिससे वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उरला TI से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजू साहू और अमन बंजारे दोनों जेल से दो दिन पहले ही छूट कर बाहर आए थे। वे दोनों आपस में दोस्त थे। उन्हें पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button