शिक्षा

आम लोगों को आवास की बेहतर सुविधा कैसे मिले क्रेडाई से सीखें – सत्यनारायण शर्मा

नए प्रोजेक्ट्स-नई सुविधाओं के साथ क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो-2023 का भव्य शुभारंभ

* क्रेडाई एक्सपो में आने के बाद प्रापर्टी बायर्स को कहीं और जाने की जरूरत नहीं – जुनेजा

रायपुर। आ गया है मौका अपने घर खरीदने का ..और इसे साकार करने तीन दिवसीय क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का राजधानी के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम भव्य शुभारंभ हुआ।  यह 27 अगस्त तक आयोजित है। एक ही जगह पर 250 से अधिक प्रापर्टी लेकर 50 बिल्डर्स एक्सपो में शामिल हैं। हर बजट,हर लोकेशन का मनचाहा प्रापर्टी एक्सपो में आकर बुकिंग कराने का यह सबसे बेहतर अवसर है। फ्लैट, बंगले, मकान, विला, प्लॉट व कमर्शियल ऑफिस के लिए ढेरों विकल्प यहां उपलब्ध है। उद्घाटन दिवस पर ही काफी संख्या में प्रापर्टी बायर्स पहुंचे। उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने क्रेडाई की विश्वसनीयता व साख की तारीफ करते हुए आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने ऐसे जानकारीपरख आयोजन के लिए बधाई दी।

क्रेडाई एक्सपो के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष संजय रहेजा ने बताया कि यह चौथा एक्सपो है। नई पुरानी टीम के साथ एक बार फिर हम आज से क्रेडाई एक्सपो-2023 की शुरूआत कर रहे हैं। नए प्रोजेक्ट्स,नई योजनाएं,नई सुविधाओं के साथ। क्रेडाई के सारे मेंबर्स इसमें शामिल हैं। पैसा बचाने का,बेस्ट प्रापर्टी लेने का,इनवेस्ट करने का,ढेरों आफर्स के लाभ लेने का यह सबसे अच्छा मौका है। एक्सपो में प्रापर्टी बायर्स के लिए वर्कशाप का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें उन्हे सारी जानकारियां मिल जायेगी और किसी प्रकार की शंका का समाधान भी मिल जायेगा। सभी स्टाल होल्डर्स को उन्होने एक्सपो में अच्छे बिजनेस के लिए शुभकामनाएं दी।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने क्रेडाई की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के समय में इस प्रकार की संस्थाएं  ढूंढते थे। अपनी मेहनत व विश्वास से आप लोगों ने यह साख बनायी है कि आम लोगों को आवास की कैसे बेहतर सुविधा मिले इसके लिए काम कर रहे हैं। चाहे पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो,क्लब हाउस,खेल मैदान,बिजली,पानी,सड़कें  जैसी सुविधाएं हों आप सभी अपनी कालोनियों में मुहैया करा रहे हैं। इसलिए लोग भी पूरे विश्वास के साथ आपसे खरीदी करते है। उन्होने मंच से ही आरडीए व हाउसिंग बोर्ड की सुविधाओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे क्यों नहीं दे पाते हैं ऐसी सुविधाएं? लोग हमारे पास शिकायतें लेकर आते हैं। क्रेडाई द्वारा दी जा रही सुविधाओं से सीखें। एक्सपो की सफलता की कामना करते हुए उन्होने लोगों से अधिकाधिक लाभ उठाने का अनुरोध भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button