भाटापारा: बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। मंदिर में रखी भगवान शंकर और माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक दिया गया… इतना ही नहीं, हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी निकालकर परिसर के बाहर फेंके गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करती दिखाई दे रही है।घटना के बाद धार्मिक संगठनों में भारी नाराजगी है… और लोग लगातार ऐसी घटनाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में स्थित एक हनुमान मंदिर में देर रात हुई तोड़फोड़ की घटना ने लोगों की आस्था को झकझोर कर रख दिया।बताया जा रहा है कि रात करीब 10:30 बजे एक महिला मंदिर परिसर में पहुंची और वहां रखी भगवान शंकर और माता पार्वती की तस्वीरों को बाहर फेंक दिया।इसके साथ ही हनुमान जी को पहनाए गए वस्त्र भी निकालकर बाहर फेंक दिए गए।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी और धार्मिक संगठनों में आक्रोश फैल गया।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक महिला मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करती नजर आ रही है।स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।सबसे बड़ी बात ये है कि बलौदाबाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से मंदिरों और मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
जिसके बाद धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
लगातार सामने आ रही धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की घटनाएं अब लोगों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा रही हैं।सवाल ये है कि आखिर आस्था के केंद्र बार-बार निशाने पर क्यों आ रहे हैं…?और क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगा पाएगा…? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है… लेकिन इस घटना ने भाटापारा समेत पूरे जिले में चर्चा और तनाव का माहौल जरूर पैदा कर दिया हलाकि महिला की मानसिक स्थिति के बारे में जब पता चला तो लोग शांत हो गए ..

