शिक्षा

आज कर्क और मीन राशि के लोग वाद-विवाद से दूर रहें, सिंह राशि वालों को मिलेगी शुभ सूचना

आज 29 नवंबर 2023 का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप आर्थिक मामलों में सावधान रहें। सगे संबंधियों से रिश्तों में यदि कुछ दरार चल रही थी, तो उसमें नजदीकीयां आएंगी। बंधुत्व की भावना बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी किसी मुकाम को हासिल कर सकेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने हाथ से जाने नहीं देना है। सगे संबंधियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। पैतृक मामलों में आप सावधानी बरतें और किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन-पने जीवन स्तर को ऊंचा बनने के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सभी के साथ सम्मान बना रहगा। नवीन विषयों को बढ़ावा मिलेगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके अनूठे प्रयास आज रंग लाएंगे। आपके चारो ओर का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाएं, तो आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपने यदि महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी से वाद विवाद में ना पड़े। सरकारी योजना को लेकर आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आप उसमें धन लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग विदेश से व्यवसाय करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button