शिक्षा

शिवनाथ नदी में गिरी बोलेरो , दो बच्चे सहित चार लोगों की डूबने से मौत

दुर्ग।  अंजोरा से दुर्ग लौट रही बोलेरो वाहन शिवनाथ नदी में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें एक पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चे शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे वाहन को बाहर निकाल लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार संभवत: बोरसी दुर्ग का रहने वाला है, जो देर रात अंजोरा ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था। मृतक का नाम ललित साहू बताया जा रहा है। परिवार के लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे।

दरअसल, यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार नदी में गिर गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम रात से नदी में डूबी कार की तलाश में जुटी हुई थी।  बुधवार की सुबह घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। घटना के संदर्भ में और विस्तृत जानकारी मिलना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button