छत्तीसगढ़
अनियंत्रित हाईवा नाली में घुसी, टला बड़ा हादसा
अनियंत्रित हाईवा नाली में घुसी, टला बड़ा हादसा

तिल्दा नेवरा -तिल्दा खरोरा मार्ग पर नेवरा तुलसी में स्थित विधायक कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार आ रही हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक घर के सामने नाली के ऊपर जाकर रुक गया। गनीमत यह है कि इस हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था । हालांकि15से 20 कदम दुरी पर नाली के पास में बच्चे खेल रहे थे ..।
जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वर्तमान में सबसे व्यस्ततम जगहो में से एक है । जहां दिन भर लोगों की आवा जाहीबनी रहती है .।जिस नाली के ऊपर हाईवा जाकर रुकी है वहां एक पक्का घर भी है गनीमती है कि घर के लोग घर के अंदर में थे ,और हाइवा घर से से 4 कदम पहले बाद होकर रुक गई अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो जाता।इस संदर्भ में जब पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने दो टूक जवाब दिया हमें इस हादसे की कोई जानकारी नहीं है ।



