Homeछत्तीसगढ़अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न;9 गांवों के 351 बच्चों ने दिखाई...

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न;9 गांवों के 351 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, खेल-शिक्षा और रचनात्मशन का संपन्नक गतिविधियों से निखरा व्यक्तित्व

तिल्दा नेवरा 
अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत तिल्दा विकासखंड के ग्राम चिचोली में आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। नवनिर्मित अदाणी भवन, चिचोली में आयोजित इस शिविर में आसपास के 9 गांवों के कुल 351 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समर कैंप में चिचोली, गैतरा, रायखेड़ा, भाटापारा, ताराशिव, कोनारी, खम्हारिया, खपरी एवं छतौद गांवों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कैंप के उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत चिचोली की सरपंच श्रीमती रामप्यारी ध्रुव, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री राजकुमार बंजारे एवं पंचगण उपस्थित रहे। दूसरे दिन ग्राम ताराशिव के सरपंच प्रतिनिधि श्री मनीष वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत गौरखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्री रोशन यादव एवं केवतरा के सरपंच श्री गोविंद कुर्रे विशेष रूप से मौजूद रहे।

समर कैंप के दौरान बच्चों ने शैक्षणिक, रचनात्मक और खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों ने पेपर क्राफ्टिंग, पत्तों से आकृति निर्माण, कठपुतली बनाना, मिट्टी से खिलौने तैयार करना, “कबाड़ से उपयोगी वस्तु” बनाना, पक्षियों के लिए घर एवं फीडर निर्माण, पेन स्टैंड बनाना, पेंटिंग और मास्क मेकिंग जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा डांस, गीत, अभिनय, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मानसिक गणित, मानचित्र गतिविधि और “मेरा विचार” चर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं खेलकूद गतिविधियों में रिले रेस, बैलून रेस, बॉटल पकड़, मेंढक दौड़ और बॉल पास जैसे मनोरंजक खेल शामिल रहे, जिनसे बच्चों में टीम भावना और सहभागिता की समझ विकसित हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक समझ को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के समग्र विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments