छत्तीसगढ़

योग दिवस पर लोगों में दिखा गजब उत्साह, सीएम ने जशपुर में लगाया आसन, नेता और अधिकारियों के साथ आम लोगो ने भी किया योगा.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: आज उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया।

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया गया ।जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 7 बजे से कार्यक्रम में शामिल हुए उनके साथ महिला बाल विकास मंत्री और लोगों ने भी योग के आसन किए । राजनांदगांव में  डॉ. रमन सिंह,डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होकर अधिकारी और लोगों साथ योगाभ्यास  किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 33 जिलों में योग के आयोजन किए गए हैं। - Dainik Bhaskar
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 33 जिलों में योग के आयोजन किए गए हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी मंत्री विधायक एव जनप्रतिनिधि आओजन स्थल पर पहुच गए थे .सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया।राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल,  गरियाबंद में मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।रायपुर के विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, कलेक्टर, एसपी, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने भी किया योग।  जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर आयोजित किए गए..

इसी तरह धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, बस्तर में विधायक किरण सिंह देव, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, सूरजपुर में विधायक रेणुका सिंह, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में विधायक गुरू खुशवंत साहेब, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बालोद में विधायक ललित चन्द्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और कोण्डागांव में विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य।

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में योग समारोह 6:30 बजे शुरू होना था कार्यक्रम में राज्यपाल 1 घंटे की देरी के बावजूद नहीं पहुंचे तो लोगों ने योग शुरू किया।विश्वविद्यालय में आए लोगों ने शवासन की मुद्रा के साथ बॉडी को किया रिलैक्स। इससे पहले योग शिक्षक ने लोगों को सूर्य नमस्कार भी करवाया।

रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं रीमा साहू ने दिव्यांग होने के बावजूद  फिट रहने का संदेश दिया  ।

रायगढ़ स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ। जिसमें योगगुरु के साथ प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत अन्य लोगों ने योग के कई आसन किए।बलौदा बाजार जिले में योग दिवस पर नगर पंचायत पलारी में योग करते हुए जनप्रतिनिधि अधिकारी और लोगशामिल हुए।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए।  कई जगह पर थीम बेस्ड कार्यक्रम हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण भी किया गया।विश्व योग दिवस के कार्यक्रम के बाद कई जगहों पर नन्हें बच्चों नेभजन और देशभक्ति के गीतों पर परफॉर्म किया। योग कार्यक्रम में शामिल छात्रा छात्राओ ने बताया, मैं रोज 6 बजे उठकर योग करती हूं। इसी कारण फिट हूं। योग करने से बीमारियों से दूर रहते हैं, यही संदेश सभी को देना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button