छत्तीसगढ़

रायपुर टाटीबंध के एक ढाबे में लगी आग;सिलेंडर फटने की आशंका

रायपुर के टाटीबंध स्थित एक ढाबे में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने ढाबे के एक हिस्से पूरी तरह चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि, किचन में जोरदार धमाके की आवाज आई जिसके बाद तेज लपटें उठने लगी। आशंका है कि ब्लास्ट किचन में रखे सिलेंडर में हुआ होगा।

जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध के रिंग रोड में काका दा ढाबा है। यहां गुरुवार शाम करीब पौने 7 बजे ढाबे के किचन से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते लपटें पूरे ढाबे में फैल गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान ढाबे में स्टाफ के साथ कुछ ग्राहक भी थे।

आग लगने के बाद वहां के स्टाफ ने पहले इस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आमानाका थाना पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button