Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार में ACB की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते...

सुशासन तिहार में ACB की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

कोरबा। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB ने सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से उनके लंबित कार्य को कराने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिलासपुर ACB कार्यालय में की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुमान में आयोजित समाधान शिविर में अचानक दबिश दी और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान शिविर में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments