Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ में सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा खरोरा के बंगोली के पास हुआ. उस वक्त लक्ष्मी वर्मा खरोरा से रायपुर लौट .रही थीं. इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सांसद का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। कार में उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे। ड्राइवर को भी सीने पर चोट लगी है और ड्राइवर का पैर टूट गया.। सांसद को रायपुर एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। .जानकारी के मुताबिक, हादसा खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास हुआ. सांसद लक्ष्मी वर्मा खरोरा से रायपुर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई. दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई.

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल‌:बायां हाथ फ्रैक्चर, गनमैन-ड्राइवर को भी चोट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में वांटेड कारोबारी विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर 27 नवंबर को उसे मुंबई लेकर आई। अब उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।विकास अग्रवाल पर साल 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण व्यवस्था में हुई कथित अनियमितताओं में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। उसे इस सिंडिकेट का केंद्रीय वित्तीय समन्वयक यानी ‘खजांची’ बताया गया है।CBI के मुताबिक, शराब वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं से राज्य के सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। आरोप है कि विकास अग्रवाल डिस्टिलरीज से कमीशन की रकम जुटाने, उसे सरकारी अधिकारियों और सिंडिकेट के बाकी सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था।

शराब घोटाला, कारोबारी विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया

ईरान में 14 साल की सोगंद मुश्तारेकी की उसके 20 साल के पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोगंद ने 10 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि मायके जाने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना 6 नवंबर को करमान प्रांत में हुई।ईरान की नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस की महिला समिति के मुताबिक, पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई। सोगंद की शादी 13 साल की उम्र में हुई थी।मानवाधिकार संगठन ईरान ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, सोगंद के पिता ने बताया कि उसका पति उसे मायके वालों से बात नहीं करने देता था और घर में बंद कर देता था।कुछ समय पहले सड़क हादसे में घायल हुई सोगंद बच्चे को जन्म देने के बाद भी उससे उबर रही थी। संगठन के मुताबिक, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ईरान- 14 साल की पत्नी को पति ने पीट-पीटकर मारा

रायपुर में 16 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने राजस्थान के दौसा के हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी NIT से पढ़ाई पूरी कर चुका है। उस पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर गर्भपात कराने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, हिमांशु NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान छात्रा से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में इंजीनियर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments