Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रेण नदी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र और दो अन्य बच्चे शामिल हैं, जो दशहरा मनाने अपनी मौसी के घर आए थे। शनिवार को उन्हें वापस बिहार लौटना था, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया।शनिवार को सभी सरस्वतीपुर गांव में नदी में नहाने गए थे। इस दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के लिए पिता ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी गहरे पानी में डूब गए।मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

रेण नदी में डूबने से परिवार के 4-सदस्यों की मौत

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। सरकार 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदेगी। पंजीकृत किसानों से 1 एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।दुर्ग पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तारीख का ऑफिशियल ऐलान किया। राज्य सरकार ने इस सीजन में कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का बड़ा लक्ष्य रखा है। पिछले साल 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। धान खरीदी का लक्ष्य इस साल 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है।धान बेचने के लिए इस बार किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी

बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल में डेढ़ साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में दुर्गा मंदिर के पास बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआती आरोप बच्चे के बड़े भाई पर लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. बतया जा रहा है अजीत कुमार उर्फ बाला  नशे का आदी है . आरोप है कि उसने अपने सबसे छोटे भाई को गोद में उठाया और घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित दुर्गा मंदिर ले गया. वहां बच्चे की गर्दन काटने के बाद वह मौके से फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलने पर बच्चे के माता-पिता भी मंदिर पहुंचे, जहां अपने डेढ़ साल के बेटे का सिर देखकर बदहवास हो गए. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार मेंकोहराम मच गया.

जिस भाई को गोद में उठाया, उसी की कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव 2026 का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है।इस बार की थीम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ रखी गई है। तीन दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य के परफॉमेंस के साथ-साथ स्थानीय कलाकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे।2 नवंबर को सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम एयर शो करेंगी। राज्योत्सव स्थल पहुंचने के लिए 6 रूट निर्धारित किए गए हैं, जबकि अलग-अलग मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ राज्योत्सव का समापन होगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, अमित शाह-मंडाविया होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में टीचर और उनके बेटे की हत्या के आरोपी की पत्नी ने अपने पति को फांसी देने की मांग की है। आरोपी की पत्नी और मृतका एक ही स्कूल में टीचर थीं।आरोपी की पत्नी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही उसके पति ने बिना उसकी मर्जी के उसका एक करोड़ रुपए का बीमा कराया था। उसे शक है कि अगला टारगेट वह खुद थी। उसका कहना है कि पति ने घटना वाली रात पेंड्रा जाने की बात कहकर उसे गुमराह किया था। उसे पति के इस हत्याकांड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।आरोपी की पत्नी ने बताया कि पति ने पुलिस की पूछताछ में टीचर की हत्या इगो में करने की बात कही थी। रजनी ने शायद प्रवेश को ‘नामर्द’ कहा था। आरोपी की पत्नी ने कहा, हो सकता है कि दोनों के बीच अवैध संबंध रहे हों, हालांकि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

हत्यारे की पत्नी बोली- पति को फांसी दो

रायपुर के पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अनुशासन का हवाला देकर चौथी क्लास के छात्र के लंबे बालों की चोटी बनाकर कैंची से काट दिया गया। इस घटना के बाद उसने स्कूल से चेंज कर दिया। परिजनों ने की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। अब इस मामले में स्कूल की प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।गोबरा नवापारा पुलिस ने किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। जांच रिपोर्ट में बच्चे को मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा होने का जिक्र किया गया है।

4th क्लास के छात्र की चोटी बनाकर काटे गए बाल

छत्तीसगढ़ के केसकाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गट्टी पलना मोड़ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक आर्मी जवान की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकाइलाज जारी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।फिलहाल हादसे के कारणों और मृतक जवान सहित घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

केसकाल में भीषण सड़क हादसा, आर्मी जवान की मौत; पांच गंभीर

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments