छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए दर्दनाक बस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा, 6 की मौत
दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की SP अंकिता शर्मा की AK-47 से फायरिंग करने का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट आने के बाद PHQ ने स्पष्टीकरण मांगा है।भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी फायरिंग में 8 प्वाइंट में गलतियां बताई थीं। उनका कहना है कि लोडेड (कारतूस से भरे) हथियार को बहुत ही लापरवाही और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। राजनांदगांव रेंज के IG अजय यादव ने जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। बता दे दशहरा पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के दौरान SP अंकिता शर्मा का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
SP अंकिता की AK-47 फायरिंग पर PHQ ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान वे पास स्थित नाले तक पहुंच गईं और फिसलकर पानी में जा गिरीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, हादसा कसरावद क्षेत्र के बड़गांव ओटा गांव में हुआ। नाले के किनारे फिसलन होने के कारण दोनों बच्चियां पानी में गिर गईं। बच्चियों के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को नाले से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी।दूसरी बच्ची को तत्काल कसरावद के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन रेफर कर दिया।
खरगोन: खेलते-खेलते नाले में गिरीं दो मासूम बच्चियां, एक की मौत
सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें अचानक से 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं. इस गिरावट के कारण चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के बेहद करीब पहुंच गई है. मल्टी कमोडिटी मार्केट में दिसंबर फ्यूचर के लिए सोने और चांदी के भाव में बहुत बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रात 8 बजे फ्यूचर सिल्वर के प्राइस में करीब 8000 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि सोने के दाम में 2500 रुपये की गिरावट आई है.आम दिनों में MCX पर सोने-चांदी में ऐसी गिरावट देखी नहीं जाती है, लेकिन गुरुवार को अचानक से यह गिरावट आई है. फ्यूचर गोल्ड-सिल्वर में गिरावट का ये असर शुक्रवार को भारतीय बाजार में दिखाई दे सकता है.
बड़ी गिरावट..झटके में ₹2 लाख पर आई चांदी, सोना भी सस्ता
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरुवार को पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। जानकारी के अनुसार बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है, जिससे रेप के बाद हत्या जी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।मासूम का परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में काम करता है। 19 अक्टूबर को पिता ने बच्ची को घर के पास स्थित राशन दुकान पर घरेलू सामान लेने भेजा था, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिली बच्ची की लाश
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बिजली के करंट की चपेट में आने से आठ बच्चे घायल हो गए। हादसा कोठी क्षेत्र के पतेरिया गांव के पास हुआ, जहां बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिजली लाइन के संपर्क में आने से करंट फैल गया और आठ बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है।हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बच्चों की हालत कैसी है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि बिजली का तार ट्रॉली के किस हिस्से के संपर्क में आया।
सतना: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर, 8 बच्चे घायल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। यहां महिला ने अपने पति से 3 महीने के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर की मांग की। महिला की मांग पर युवक भड़क गया और फिर महिला मारपीट करते हुए हैवानियत पर उतर आया। देखते ही देखते युवक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बच्चे के स्वेटर की मांग पर हैवान बना पति, खौफनाक वारदात

